पीएम किसान 2000 के किस्त कुछ ही घंटों में किसानों के खातों में आ जाएगी देखें लिस्ट में किन-किन लोगों के नाम हैं देवेंद्र चौहान



 PM Kisan का 2000 रुपया आने में अब कुछ घंटे बाकी, चेक करें लिस्ट में अपना नाम

नई दिल्ली: Sun, Nov 29 

  

                                                                                                                                                            

PM Kisan Samman Nidhi: रबी की फसल खासकर गेहूं की बुवाई के बाद खाद-पानी के लिए सातवीं किस्त का इंतजार रहे 11.35 करोड़ किसानों के खाते में कुछ घंटों बाद मोदी सरकार 2000 रुपये की रकम भेजेगी।  इस वित्तीय वर्ष की तीसरी और योजना की शुरुआत से 7वीं किस्त 1 दिसंबर से आनी शुरू हो जाएगी। बता दें मोदी सरकार सलाना 6000 रुपये किसानों को तीन किस्तों में देती है। पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च तक आती है। अगर आप भी 7वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो लिस्ट में अपना नाम देख लें। क्या पता किसी वजह से कट गया हो....


लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए आसान स्टेप



वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। 

होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं। 

यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें

इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट

लिस्ट में नाम न होने पर इस नंबर पर करें शिकायत


कई लोगों के नाम पिछली लिस्ट में था, लेकिन नई लिस्ट में नहीं है तो इसकी शिकायत आप पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं। 


मंत्रालय से ऐसे करें संपर्क 


पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261

पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401

पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606

पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109

ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in

ऐसे जानें आपको अबतक कितनी किस्त मिली


पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

यहां आपको राइट साइड पर 'Farmers Corner' का विकल्प मिलेगा

यहां ‘Beneficiary Status' के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।

नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए।

आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करें।

यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।  

सातवीं किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।

Popular posts
चार मिले 64 खिले 20 रहे कर जोड प्रेमी सज्जन जब मिले खिल गऐ सात करोड़ यह दोहा एक ज्ञानवर्धक पहेली है इसे समझने के लिए पूरा पढ़ें देखें इसका मतलब क्या है
मत चूको चौहान*पृथ्वीराज चौहान की अंतिम क्षणों में जो गौरव गाथा लिखी थी उसे बता रहे हैं एक लेख के द्वारा मोहम्मद गौरी को कैसे मारा था बसंत पंचमी वाले दिन पढ़े जरूर वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान वसन्त पंचमी का शौर्य *चार बांस, चौबीस गज, अंगुल अष्ठ प्रमाण!* *ता उपर सुल्तान है, चूको मत चौहान
Image
एक वैध की सत्य कहानी पर आधारित जो कुदरत पर भरोसा करता है वह कुदरत उसे कभी निराश नहीं होने देता मेहरबान खान कांधला द्वारा भगवान पर भरोसा कहानी जरूर पढ़ें
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर दिए जा रहे हैं जिस पर अपने सीधी शिकायत की जा सकती है देवेंद्र चौहान
18/57 दादा शाहमल सिंह तोमर की पुण्यतिथि पर विशेष विकास पवार
Image