अयोध्या की तर्ज पर विकसित होंगे उत्तर प्रदेश के 14 बड़े शहर योगी आदित्यनाथ

 अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगें यूपी के 14 बडे़ शहर


मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्‍लान तैयार करने को दिया आदेश

       लखनऊ (रोज़ाना ब्यूरो)। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की भांति यूपी के 14 बडे शहरों को विकसित करने की कार्ययोजना बनाने का आदेश दिया है। अयोध्या में विश्वस्तरीय सलाहकार की मदद से कोर सिटी और ग्रीन फील्ड टाउनशिप विकसित करके उनमें ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है, जिन्हें कोई भी देखे तो तारीफ ही करता रह जाए। इसके अलावा पर्यटन विकास, जल आपूíत, जल निकासी, वर्षा जल संचयन, सौर ऊर्जा विकास, सीवेज और सेनिटेशन, उपचारित अपशिष्ट का पुन: उपयोग, स्मार्ट सड़क समेत कुल दस बिंदुओं पर विशेष कार्य होगा। जिलाधिकारी ने इसके लिए नगर आयुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। शासन ने 31 मई तक यह प्लान मांगा है।


       प्रदेश सरकार अयोध्या को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाने तथा शहर को माडल शहर के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए विश्वस्तरीय सलाहकार को नियुक्त किया जा रहा है। उसी की योजना के मुताबिक आवास विभाग अयोध्या विकास प्राधिकरण के माध्यम से यह काम कराएगा। मुख्य सचिव द्वारा सभी जनपदों के डीएम से प्लान मांगा गया है। मेरठ में जिला प्रशासन ने इसके लिए कार्रवाई भी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के. बालाजी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण तथा एडीएम सिटी को भी इसमें मदद करने का निर्देश दिया है।


मेरठ भी होगा अयोध्या की तर्ज पर विकसित

       मेरठ की जरूरतों के मुताबिक योजना में पहले अयोध्या माडल का अध्ययन किया जाएगा। उसके बाद मेरठ शहर का डेवलपमेंट प्लान यहां की परिस्थिति और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार कराया जाएगा। इस योजना से मेरठ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने तथा जनता के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। प्लान को निर्धारित समय सीमा में शासन को भेज दिया जाएगा।

Popular posts
चार मिले 64 खिले 20 रहे कर जोड प्रेमी सज्जन जब मिले खिल गऐ सात करोड़ यह दोहा एक ज्ञानवर्धक पहेली है इसे समझने के लिए पूरा पढ़ें देखें इसका मतलब क्या है
मत चूको चौहान*पृथ्वीराज चौहान की अंतिम क्षणों में जो गौरव गाथा लिखी थी उसे बता रहे हैं एक लेख के द्वारा मोहम्मद गौरी को कैसे मारा था बसंत पंचमी वाले दिन पढ़े जरूर वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान वसन्त पंचमी का शौर्य *चार बांस, चौबीस गज, अंगुल अष्ठ प्रमाण!* *ता उपर सुल्तान है, चूको मत चौहान
Image
एक वैध की सत्य कहानी पर आधारित जो कुदरत पर भरोसा करता है वह कुदरत उसे कभी निराश नहीं होने देता मेहरबान खान कांधला द्वारा भगवान पर भरोसा कहानी जरूर पढ़ें
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर दिए जा रहे हैं जिस पर अपने सीधी शिकायत की जा सकती है देवेंद्र चौहान
18/57 दादा शाहमल सिंह तोमर की पुण्यतिथि पर विशेष विकास पवार
Image