मुंबई रणबीर कपूर की तबीयत बिगड़ी परिवार में चिंता अंकल रणधीर कपूर के हवाले से खबर

 मुंबई


 एक बार फिर से कपूर खानदान से बुरी खबर है। ऋषि कपूर के बेटे अभिनेता रणबीर कपूर की तबीयत खराब हो गई है। इस बात की जानकारी रणबीर के अंकल अभिनेता रणधीर कपूर ने दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें लगता है कि उनके भतीजे रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जिसके चलते उन्हें क्वारंटीन किया गया है।

यह बात रणधीर कपूर ने अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से बात करते हुए कही है। उनसे जब पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तो उन्होंने हां में जवाब दिया। इसके बाद रणधीर कपूर के आगे कहा, 'मेरा मानना है कि वह ठीक नहीं है, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि उसे कैसे हुआ है। मैं शहर में नहीं हूं।' सोशल मीडिया पर अब इस खबर की काफी चर्चा हो रही है।

रणबीर कपूर के कई फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते साल दिसंबर नें उनकी मां अभिनेत्री नीतू कपूर भी कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं। 'जुग जुग जियो' फिल्म की शूटिंग के दौरान वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। नीतू कपूर फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गई थीं जहां इस खतरनाक महामारी का शिकार हो गईं थीं। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से मुंबई लाया गया था। अच्छी बात यह है कि अभिनेत्री अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Popular posts
चार मिले 64 खिले 20 रहे कर जोड प्रेमी सज्जन जब मिले खिल गऐ सात करोड़ यह दोहा एक ज्ञानवर्धक पहेली है इसे समझने के लिए पूरा पढ़ें देखें इसका मतलब क्या है
मत चूको चौहान*पृथ्वीराज चौहान की अंतिम क्षणों में जो गौरव गाथा लिखी थी उसे बता रहे हैं एक लेख के द्वारा मोहम्मद गौरी को कैसे मारा था बसंत पंचमी वाले दिन पढ़े जरूर वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान वसन्त पंचमी का शौर्य *चार बांस, चौबीस गज, अंगुल अष्ठ प्रमाण!* *ता उपर सुल्तान है, चूको मत चौहान
Image
एक वैध की सत्य कहानी पर आधारित जो कुदरत पर भरोसा करता है वह कुदरत उसे कभी निराश नहीं होने देता मेहरबान खान कांधला द्वारा भगवान पर भरोसा कहानी जरूर पढ़ें
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर दिए जा रहे हैं जिस पर अपने सीधी शिकायत की जा सकती है देवेंद्र चौहान
18/57 दादा शाहमल सिंह तोमर की पुण्यतिथि पर विशेष विकास पवार
Image